Menu
blogid : 6100 postid : 1307344

भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा “मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा” के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को कई शहरों और जिलों में लगातार फाड़ा जा रहा है

Saroj Chaudhary
Saroj Chaudhary
  • 165 Posts
  • 30 Comments

जय-जय रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम।
ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान्।।

मित्रों, अपार दुःख के साथ सूचित करना है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा “मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा” के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को कई शहरों और जिलों में लगातार फाड़ा जा रहा है। भगवान् ऐसे कार्यकर्ताओं को सन्मति और सद्बुद्धि प्रदान करें।

लोकतंत्र में समर्थन और विरोध करने का अधिकार सबको है परंतु इसका तरीका सभ्य, संवैधानिक और लोकतान्त्रिक होना चाहिए ऐसा हमारा मानना है। किसी ने ठीक ही कहा है नमस्कार और सलाम करने में हर्ज तो कुछ नहीं है परंतु इतना सर नहीं झुकना चाहिए की सर की टोपी गिर जाए।

ठीक ऐसे ही लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से चुनी हुई सरकार का समर्थन करने में हर्ज तो कुछ नहीं है परंतु आँख मूँद कर सरकार के गलत नीतियों का इस तरह से समर्थन नहीं किया जाए कि सरकार तानाशाह हो जाए।

लोकतंत्र में जितना जरुरत सरकार के सही नीतियों के समर्थन का है उतना ही जरुरत सरकार के गलत नीतियों के विरोध का भी है। यदि सरकार के गलत नीतियों का विरोध नहीं किया जाएगा तो सरकार तानाशाह हो जाएगी जिससे समाज और राष्ट्र का बहुत बड़ा नुक्सान हो जाएगा। और यदि ऐसा हुआ तो हमारी आने वाली पीढ़ी अर्थात हमारे बच्चे हमें कभी माफ़ नहीं करेंगे।

लोकतंत्र में आम जनता मालिक होते हैं। जनता का अदालत सबसे बड़ा अदालत होता है। हम जनता मालिक के अदालत में अपना अपील कर रहे हैं। इतिहास साक्षी है जनता का निर्णय हमेशा सही समय पर सही हुआ है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा हमें ऐसा उम्मीद करना चाहिए। हम जन अदालत में पूर्ण विश्वास करते हैं।

“आइये, मिलकर अभियान चलाएँ – सरकार के सही नीतियों का समर्थन और गलत नीतियों पर विरोध जताएं।”

शब्दों को विराम – आप श्री को सादर जय सियाराम।

भारत माता की जय…… जय हिन्द। बहुत-बहुत धन्यवाद।

सरोज चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा

Tags:            

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply